आज के दौर में मोटापा एक बहुत बड़ी समस्या बन गयी है जो बहुत तेज़ी से बढ़ रही है|लोगो के अनियंत्रित खानपान एवं अस्वस्थ भोजन खाने की आदत की वजह से ये मोटापे की बीमारी लग जाती है जिसका उन्हें बाद में पछतावा होता है|मोटापा काम करने के लिए आजकल लोगबाग लाखो रुपए खर्च कर रहे है, फिर भी कुछ फायदा नहीं हो रहा|
ये पोस्ट उन्ही लोगो के लिए है जो मोटापे से परेशान है और इसे दूर करना चाहते है| इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की मोटापा कम कैसे करे, मोटापा घटाने के तरीके, मोटापा कम करने के उपाय, मोटापा कम करने घरेलु उपाय व् मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपाय|
मोटापा घटाने के तरीके
अगर आप भी तरह तरह के मोटापा घटाने के तरीके अपना चुके और कुछ रिजल्ट नहीं निकला तो आप यह बताये तरीके अपनाइये ओर देखिये फ़र्क़ बस कुछ ही दिनों में|तो आइये जानते है मोटापा घटाने के तरीके||
- सबसे पहली जरुरत है आत्मविश्वास की| पहले खुदको विश्वास दिलाइये की मोटापे घटाना बहुत ही आसान काम है इसमें मुश्किल जैसा कुछ नहीं है|
- दूसरीं सबसे जरुरी बात है अपनी खानपान की आदत सुधारना|अगर आपको स्वस्थ शरीर चाहिए तो जंक फ़ूड एवं अपौष्टिक आहार छोड़ना पड़ेगा एवं पौष्टिक आहार खाना शुरू करना पड़ेगा| तो आज और अभी से बाजार का खाना बंद कर दीजिये|
- फल व् हरी सब्जिया खाइये और मोटापा कम कैसे करे के सवाल से निजात पाइये |
- ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश कीजिये| जितना हो सके उतना पानी पीजिये और शरीर को हाइड्रेट रखिये|
- सुबह और शाम दोनों समय दौड़ लगाने जाइये| अगर आप दौड़ लगाना शुरू कर रहे तो याद रखिये शुरुवात में ज्यादा दौड़ ने की कोशिश न करें| जितना आप से बन पाए उतना ही दौड़े|
- एक्स्ट्रा एक्टिविटी क्लासेज ज्वाइन कीजिये जैसे की स्विमिंग,डांसिंग आदि| स्विमिंग करने से सबसे जल्दी फैट घटता है|अगर आप क्लासेज नहीं ज्वाइन कर पाते तो घर पर ही आधा घंटा डांस कर लीजिये या जो भी आप करना चाहें|
- इन उपाय को नियमित तौर पे कीजिये और कुछ ही दिनों में फर्क देखिये|
मोटापा कम करने के उपाय
अगर आप भी अपनाना चाहते है तो हम आपको बताएंगे मोटापा कम करने के उपाय|
- सुबह उठकर आप खाली पेट करेले का ताज़ा जूस पिएंगे तो मोटापा कम करने में बहुत आसानी होगी|
- गरम पानी में काली मिर्च,अदरक एवं निम्बू मिला कर दिन में कई बार पिएं|
- दिन में २ बार ज्यादा ज्यादा खाने की बजाय इसे टुकड़ो में बांटकर दिन में ४ से ५ बार खाइये|भोजन को हल्का रखिये और खानपान थोड़ा कम रखिये|
मोटापा कम करने के घरेलू उपाय
कुछ घरेलु चीजों का इस्तेमाल से भी आप मोटापा घटा सकते है|तो आइये जानते है ऐसे ही कुछ मोटापा कम करने के घरेलू उपाय|
- रोटी बनाने के लिए गेहू का आटा छोड़कर चने या जों के आटे का इस्तेमाल कीजिये तो बहुत फायदेमंद रहेगा|
- एक गिलास गुनगुने पानी में आप दो चमच असली शहद मिलाकर रोज़ पीजिये, इससे आपको मोटापा कम करने में बहुत मदद मिलेगी|
- खाना खाने के बाद पका हुआ पपीता एवं कहने के साथ कद्दूकस किया हुआ कच्चा पपीता खाइये बहुत फायदा होगा|
मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक उपाय
तो चलिए अब जानते है कुछ आयुर्वेदिक उपाय जिनके जरिए भी आप घर बैठे अपना मोटापा काम कर सकते है ||
- आमला, शहद और दालचीनी को मिलाकर एक घोल तयार कीजिये एवं दिन में कई बार इसका थोड़ा थोड़ा सेवन कीजिये|
- खाने में भोजन के साथ लहसुन, हरी मिर्च, अदरक, पुदीना एवं धनिया से बनी चटनी का सेवन कीजिये|
- अपने घर में एलोवेरा लगाइये|और रोज़ सुबह दो एलोवेरा के ताज़ा पत्ते लीजिये, उनको छीलकर उनकी लुगदी एक कटोरी में निकाल लीजिये, अब इसमें एक कप निम्बू का रस मिला लीजिये, फिर इस घोल को मिक्सर/ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लीजिये और सेवन करिये|एलोवेरा मोटापा कम करने में बहुत लाभदायक होता है|
Leave a Reply